फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक रूप से परेशान महिला नहर में कूदकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मानसिक रूप से परेशान महिला नहर में कूदकर दी जान
विज्ञापन

फोटो नंबर-16
अमर उजाला ब्यूरो
ढांड। करनाल-पटियाला हाइवे पर सिरसा ब्रांच नहर के बने पुल से एक अज्ञात महिला ने छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना मिलने पर ढांड थाना प्रभारी सुरेश चंद ने घटनास्थल का दौरा कर जानकारी जुटाई। प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के मुताबिक महिला सोमवार शाम के समय भी नहर के आसपास घूमती हुई देखी गई। गुरु ब्रह्मानंद आश्रम कौल में सेवारत साध्वी वेदप्रिया नंद ने बताया कि सोमवार शाम लगभग 4-5 बजे एक महिला जिसकी उम्र लगभग 40 वर्ष थी आश्रम में पहुंची। उसके हाथ में एक थैला था जिसमें वह अपने कपड़े इत्यादि बता रही थी। साध्वी ने बताया कि पूछने पर महिला ने पहले तो करनाल के सैक्टर 13 की रहने वाली बताया। कुछ समय बाद उसने सैक्टर 6 बताया। महिला मानसिक रूप से काफी परेशान लग रही थी। उसने साध्वी से अपनी परेशानी दूर करने के लिए कोई उपाय बताने कहा। साध्वी का कहना है कि रात के समय वह महिला हल्का सा भोजन कर आश्रम में सो गई। सुबह के समय लगभग 6 बजे उठकर चली गई। जिसके बारे में बाद में पुलिस से पता चला कि वह महिला नहर में छलांग लगाकर डूब गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि महिला ने नहर में छलांग लगाने से पहले काफी देर तक नहर के आसपास घूमती रही। फिर उसने छलांग लगाने से पहले पहचान के तौर पर अपनी हल्के गेहूंआ रंग की गर्म शाल पुल पर रखते ही नहर में कूद गई। एक लड़का उसको बचाने के लिए नहर में कूद गया। लेकिन पानी के तेज बहाव होने के कारण उसे बचा नही सका।
विज्ञापन

ढांड थाना प्रभारी सुरेश चंद ने बताया कि उन्हें कौल सिरसा ब्रांच नहर में एक अज्ञात महिला के छलांग लगाने की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर कुछ ग्रामीणों के सहयोग से पानी में उसकी तलाश की लेकिन पानी का बहाव तेज होने के चलते उक्त महिला का कोई सुराग हाथ नही लगा है। मौके से मिली महिला की शाल तथा गुरु ब्रह्मानंद आश्रम से मिले उसके थैले को कब्जे में ले लिया है। उसके थैले से पहनने के कपड़े, प्रसाद तथा एक सौ रुपए निकले है। अभी तक महिला के बारे में कोई जानकारी नही मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें