फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने फिर बनाया ट्रांसफार्मरों को निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने फिर बनाया ट्रांसफार्मरों को निशाना
विज्ञापन

कैथल। चोरों ने फिर से खेतों में लगे ट्रांसफार्मरों से सामान चोरी कर लिया। पुलिस को दी शिकायत में बिजली निगम के एसडीओ तरसेम सिंह ने आरोप लगाया कि नौ जनवरी की रात को चोर किसान सूबे सिंह, अमरीक सिंह, अमर सिंह के खेत में रखे ट्रांसफार्मरों से सामान चोरी कर लिया। जांच अधिकारी एएसआइ सतपाल ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक अन्य मामले में एसडीओ रवि काजल ने आरोप लगाया कि चोर गांव सांच से दो किसानों के खेतों से ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर ले गए।
तीसरे मामले में गांव बाता निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी गली नंबर दो जनकपुरी कालोनी में दूध की डायरी है। 24 मार्च की रात को चोर ताला तोड़कर छह हजार रुपये नकदी सहित सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी के ही एक अन्य मामले में गांव रसीना निवासी राजेंद्र सिंह ने बताया कि 24 मार्च की रात को उसने अपना ट्रेक्टर-ट्राली घर के बाहर खड़ा किया था। रात को अंधेरे का फायदा उठाकर चोर ट्रेक्टर व ट्राली को चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें