फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला रोड पर मनचलों की हुई धुनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला रोड पर मनचलों की हुई धुनाई
विज्ञापन


कैथल। दोपहर को अंबाला रोड पर मनचले युवकों को जमकर धुनाई की गई। बाद में उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया। कुछ युवक काफी समय से अंबाला रोड पर कन्या स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा को परेशान कर रहे थे। इसकी जानकारी छात्रा ने अपने भाई को दी। छात्रा के भाई ने वीरवार को युवकों को रंगे हाथों पकड़कर जमकर धुनाई की। बाद में छात्रा के परिजनों ने मनचले युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया।
सिविल लाइन थाना पुलिस युवकों को थाने में ले गई। इसके बाद उन्हें महिला थाना पुलिस के हवाले कर दिया। छात्रा के परिजनों ने बताया कि युवक पिछले करीब तीन महीने से छात्रा को परेशान कर रहे थे। सुबह व शाम को स्कूल जाते समय युवक छात्रा का पीछा करते ओर फब्तियां कसते थे। परेशान छात्रा ने परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी। परिजनों ने दोपहर को छुट्टी के समय युवकों को ऐसा करते हुए पकड़ लिया और जमकर धुनाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना एसएसचओ जसवंत सिंह ने बताया कि युवकों को पकड़कर पुलिस स्टेशन लेकर आए थे। इसके बाद यह मामला महिला थाने को सौंप दिया था। महिला थाना एसएचओ निर्मला ने बताया कि छात्रा के परिजनों को शिकायत आई थी, बाद में दोनों पक्षों में आपसी समझौता हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें