फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट लगने से युवक की मौत
विज्ञापन

परिवार का इकलौता बेटा था सोनू, माता-पिता को हो चुका है पहले ही देहांत
गांव जाखौली के खेत में लगा करेंट
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल, राजौंद। जाखौली की दाबदल पट्टी में करंट लगने से एक 18 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक परिवार में इकलौता पुत्र था। मृतक युवक के माता-पिता का पहले की देहांत हो चुका है। युवक की करीब एक साल पहले शादी हुई थी। घर पर दो बहने है। घटना की सूचना गांव से गांव में मातम का माहौल है। युवक सुबह खेतों में गया था वहां पर पेड़ टहनी को नीचे कर रहा था। पेड़ के नजदीक से ही बिजली की तारें निकली हुई थी। बारिश के कारण पेड़ में करंट आ गया। जिससे युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव जाखौली निवासी जगदीप ने बताया कि 18 वर्षीय युवक सोनू उसका भतीजा है। सुबह वह खेतों में काम करने के लिए गया था। खेतों में पेड़ के पास से बिजली की तारें निकली हुई है। पेड़ के पास में ही जब गया तो टहनी को वहां से हटाते समय करंट की चपेट में आ गया। जिसमें उसकी मौत हो गई। सोनू परिवार में इकलौता था। उसकी मां की कई वर्ष पहले मौत हो चुकी है। जबकि उसकी करीब एक साल पहले शादी होने अगले ही दिन उसके पिता की मौत हो गई थी। मृतक युवक के सोनू के पीछे उसकी दो बहने है।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने ही गांव में मातम छा गया। इस मामले में पुलिस ने 174 की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें