फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की जहर पिलाकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक की जहर पिलाकर हत्या
विज्ञापन

राजौंद पुलिस ने मृतक युवक की मां की शिकायत पर एक महिला सहित चार पर केस दर्ज किया
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। राजौंद के गांव बिरथे बिहारी में जमीन विवाद को चलते रंजिश के तहत एक 25 वर्षीय युवक को जहर पिलाकर जान से मारने का मामला सामने आया है। राजौंद पुलिस ने मृतक युवक की मां की शिकायत पर एक महिला व चार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पांच दिन पहले युवक को खेत में जहर पिलाया गया था। जिसकी इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई।
गांव बिरथे बाहरी निवासी गुरमीत कौर ने बताया कि उसका 25 वर्षीय बेटा विकास कुमार खेत में काम था। सोमवार 19 जून को शाम चार बजे वह और उसका भतीजा गुरजीत सिंह उसके बेटे विकास के लिए खेत में चाय लेकर गए थे। जब वे खेत में पहुंचे तो देखा कि गांव की ही महिला व तीन व्यक्तियों ने उसके बेटे को ट्यूबवेल के पास बने कमरे के पास जमीन पर नीचे दबा रखा है। महिला पिंकी ने उसके बेटे के बाल पकड़े हुए थे। जगदीप ने उपर बैठकर दोनों पैरों को पकड़ रखा था, संदीप हाथ पकड़े हुए था और प्रीतम सिंह विकास को जबरदस्ती कुछ पिला रहा था।
विज्ञापन

मृतक की मां ने बताया कि जब आरोपियों ने उन्हें आते देखा तो वे मौके से फरार हो गए। पास पहुंचने पर विकास ने बताया कि आरोपियों ने उसे जबरदस्ती जहर पिला दिया और बोतल अपने साथ ले गए हैं। जहर के प्रभाव से बेसुध हो चुके विकास को पहले असंध व फिर करनाल के एक अस्पताल में दाखिल करवाया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई रामफल ने बताया कि मृतक की मां की शिकायत पर बिरथे बाहरी निवासी प्रीतम सिंह, उसकी पत्नी पिंकी देवी, बेटे संदीप सिंह व जगदीप सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। रंजिश का कारण जमीन को लेकर हुए झगड़े को बताया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें