फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार पर हमला कर मारपीट की

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानदार पर हमला कर किया घायल
विज्ञापन

कैथल। रामनगर में अपनी दुकान बंद करके जा रहे फर्नीचर की दुकान संचालक पर युवकों ने लूट के इरादे से हमला कर घायल कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। दुकानदार को जिला अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन

गांव रोहेडिय़ां निवासी दुकानदार दर्शन सिंह ने बताया कि वह रात को करीब नौ बजे अपनी फर्नीचर की दुकान को बंद कर घर लौट रहा था। जैसे ही रेलवे स्टेशन के निकट स्थित बस्ती के सामने वाली रेलवे फाटक पर पहुंचा तो एक युवक ने रास्ता रोकते हुए मोटरसाइकिल को रुकवा लिया। इसके बाद हैंडिल पकड़ते हुए गला पकड़ लिया। जब उसने विरोध किया तो आरोपी के दूसरे साथी वहां आ गए। उक्त युवकों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। सिर पर डंडे से वार किए। शोर सुन कुछ लोगों के वहां आने पर आरोपी मौके से भाग गए। बाद में उसे अस्पताल दाखिल करवाया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सिटी थाना प्रभारी मंदीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें