फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले से नहीं रूक रही है मोटर साइकिल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग जगहों से तीन बाइक चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। चोर जिले में अलग-अलग जगहों से तीन बाइक चोरी कर ले गए। पुलिस ने तीनों ही मामलों में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पहले मामले में चीका पुलिस को दी शिकायत में चीका निवासी राजेश कुमार ने बताया कि 6 अगस्त को वह गांव भागल में गया था। वहां से किसी ने उसकी बाइक चोरी कर ली। हेड कांस्टेबल बलविन्द्र ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दूसरे मामले में सदर पुलिस को दी शिकायत में गांव नौच निवासी सतपाल ने बताया कि 19 जुलाई की शाम को गांव नौच से चोर उसकी मोटर साइकिल चोरी कर ले गए। हेड कांस्टेबल विरेन्द्र ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। तीसरे मामले में गांव ढांड से चोर एक स्कूटी चोरी कर ले गए। उत्तराखंड निवासी संदीप ने बताया कि 7 अगस्त को ढांड से किसी ने उसकी बाइक चोरी कर ली। एएसआई सुखबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें