फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामी कंपनियों की नकली शराब की बोतल के लिए स्टीकर, सील, ढक्कन सप्लाई करने वाले आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब की नामी कंपनियों के स्टीकर, सील, ढक्कन सप्लाई करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सीआईए-वन ने नकली शराब की बोतल पर लगने वाले नामी कंपनियों के स्टीकर, सील, ढक्कन सप्लाई करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पहले भी पूंडरी में इसी प्रकार के एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी की पहचान ऋषिपाल निवासी मुआना जिला जींद के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी कश्मीरी गेट दिल्ली निवासी अपने एक साथी से स्टिकर व सील खरीद कर लाता था, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। वारदात में शामिल 2 अन्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इस धंधे में शामिल लोग नामी कंपनियों की महंगी नकली शराब तैयार कर करते थे। जिससे आबकारी विभाग को बडे़ पैमाने पर चूना लगा रहा था। पूछताछ के लिए आरोपी का न्यायालय से 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
एसपी सुमेर प्रताप सिंह ने बताया कि सीआईए-वन इंस्पेक्टर महाबीर सिंह की अगुवाई में एएसआई रमेश कुमार ने आरोपी ऋषिपाल को गिरफ्तार किया है। सीआईए-वन ने 7 जुलाई को गुप्त सूचना मिलने बाद भूसला के एक डेरा से विभिन्न नामी कंपनी के ब्रांडों की 360 पेटी देसी व अंग्रेजी शराब बरामद की थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी गुरचरण के रत्ताखेड़ा रोड स्थित डेरा पर नकली शराब से नामी कंपनियों की शराब बनाकर सप्लाई करते हैं। मौके से खाली बोतलें, रैपर, ढक्कन, सील, प्लास्टिक रोल सील, बोतल केस, खाली कॉर्टन बरामद किए गए । पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि स्टीकर, कार्टन का सामान उनको जिला जींद के गांव मुआना निवासी ऋषि उपलब्ध करवाता था। जबकि ऊंचे ब्रांडों की खाली बोतल विभिन्न मैरेज पैलेस व अन्य स्थान से लेकर आते है। सीआईए ने मामले में आरोपी जसबीर निवासी सलेमपुर, जसपाल निवासी हरनौली पहले ही गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने कबूला कि वह पिछले सात-आठ वर्षों तक जिला सोनीपत, करनाल व कुरुक्षेत्र के अंग्रेजी व देसी शराब के ठेके पर बतौर सेल्समैन नौकरी करता था। करीब 3 वर्ष पहले कुंडली निवासी एक साथी ने उसकी पहचान कश्मीरी गेट दिल्ली निवासी सरदार नामक व्यक्ति से करवाई। जो शराब ठेकेदारों को जाली बोतलों पर लगने वाले स्टिकर, सील वगैरह सप्लाई करने का धंधा करता था। उससे वह सस्ती दर पर यह सामान खरीद कर आगे सप्लाई करने लगा। करीब महीने भर पहले उसका पुराना दोस्त जसबीर निवासी सलेमपुर पंजाब ऋषि के संपर्क में आया। उसने बताया कि वह शराब ठेकों में हुए घाटे को पूरा करने के लिए नकली शराब बनाकर सप्लाई कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें