फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के ठेके से नकदी व दो मोबाइल छीनने वाले दोनों आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
ठेके से नकदी और मोबाइल छीनने वाले दोनों आरोपी काबू
विज्ञापन

कैथल। पंजाब सीमा पर स्थित शराब के ठेके पर सेल्समैन से दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हजारों रुपये नकदी व 2 मोबाइल फोन छीनने के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी काबू कर लिया है। जिसका अदालत से एक दिन का रिमांड हासिल किया गया है।
विज्ञापन

सीआईए-व पुलिस ने रिमांड पर चल रहे एक अन्य आरोपी से 1100 रुपये व एक मोबाइल बरामद किया है। एसपी सुमेर प्रताप सिंह ने बताया कि सीआईए-1 इंचार्ज इंस्पेक्टर महाबीर सिंह के नेतृत्व में एएसआई बिलाशा राम की टीम ने पुलिस रिमांड पर चल रहे आरोपी हंसराज निवासी पहाड़पुर को साथ लेकर कांगथली बस स्टॉप पर रेड मारकर आरोपी हरविंद्र सिंह उर्फ बींदा निवासी चक्कुलदाना को गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया 4 जून को दिन में करीब 4:45 बजे एक ऑल्टो गाड़ी में सवार 2 युवक मागोमाजरी पंजाब सीमा पर स्थित शराब के ठेके में पेटी की कीमत पूछने के बहाने घुसे व सेल्समैन गुरमीत निवासी हंसु माजरा को काबू कर 4500 रुपये व 2 मोबाइल फोन छीन ले गए। आरोपी हंसराज के कब्जे से एक मोबाइल फोन व 1100 रुपये बरामद कर लिए गए। आरोपी 10 जून को अदालत के आदेश अनुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी हरविंद्र सिंह ने कबूला कि उसकी ऑल्टो गाड़ी उसने अमृतसर पंजाब में अपने दोस्त के पास खड़ी की हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें