फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में सेंध लगाने वाले चोर को नकदी सहित किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में सेंध लगाने वाले चोर नकदी के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन

फोटो नंबर-36
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। रात के समय सेंधमारी कर करीब 91 हजार रुपये नकदी और सोने के जेवरात चुराने के मामले में थाना कलायत पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसे शनिवार को न्यायालय में पेश कर एक दिन के लिए पुलिस रिमांड हासिल किया गया। पुलिस पीआरओ ने बताया कि थाना प्रबंधक कलायत सब इंस्पेक्टर रामकिशन की अगुवाई में हेड कांस्टेबल शमशेर सिंह की टीम द्वारा करीब 24 वर्षीय आरोपी प्रदीप उर्फ रोढा निवासी बढ़ौली थाना नारायणगढ़ जिला अंबाला को धारा 457, 380 के तहत गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

यह था मामला : गंगा दयाल निवासी खरक पांडवा की शिकायत अनुसार 18 जुलाई की रात को उसके घर में चोरी हुई। शिकायत के अनुसार अज्ञात व्यक्ति अलमारी से 73 हजार रुपये नकदी, एक लॉकेट, मंगलसूत्र, अंगूठी, चेन व दूसरे कमरा में रखा पर्स मय 18,700 रुपये नकदी तथा मोबाइल फोन को चुरा ले गया। उसने रात को ही पुलिस कंट्रोल रूम के 100 नं. पर सूचना दी। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कबूला कि घटना के दिन वह अपनी रिश्तेदारी गांव बात्ता में आया हुआ था, जहां चल रहे जागरण के दौरान उसने गांव बात्ता के एक अन्य युवक के साथ मिलकर चोरी योजना बनाई। इसके बाद गांव खरक पांडवा के एक मकान में चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गये। वारदात में लिप्त दूसरे आरोपी की पहचान कर ली गई, जिसकी गिरफ्तारी व चोरीशुदा संपत्ति बरामद करने के प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें