फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिवाईज्ड न्यूज मर्डर

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन के विवाद पर खूनी संघर्ष, एक की मौत, चार घायल
विज्ञापन

राजौंद के गांव किठाना में दो गुटों लाठी व गंडासियों से हुआ झगड़ा
दो भाइयों में है पिछले दो वर्ष से विवाद, खेत में पानी देने गए तो दूसरे गुट ने गंडासियों से किया हमला
पुलिस कारवाई में जुटी, मौके पर जांच के लिए डीएसपी भी पहुंचे
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जमीनी विवाद के चलते गांव किठाना में चचेरे भाइयों में हुए खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। झगड़े में अन्य चार लोग घायल हो गए। घायलों में से एक को पीजीआई रेफर किया गया है। दोनों पक्षों में पिछले दो वर्षों से साढ़े छह एकड़ जमीन को लेकर रंजिश चल रही थी। पुलिस ने आठ लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी अपनी शिकायत में गांव किठाना निवासी सतपाल ने कहा है कि वह महीपाल, रामफल, वेदपाल, शमशेर के साथ सुबह करीब साढ़े सात बजे अपने खेतों में पानी देने गए थे। वहां जमीनी झगड़े के कारण उन पर चचेरे भाइयों बलजीत, सुरेंद्र, सुनील, बलिंद्र, बंटी व परिवार से ही रुलदू राम व ईश्वर ने गंडासियों से हमला कर दिया। परिवार के लोग जख्मी हालत में उन्हें कैथल अस्तपाल लेकर गए। लेकिन 42 वर्षीय महीपाल ने बीच रास्ते में दम तोड़ दिया। वेदपाल को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने सतपाल के बयान पर रूलदू राम, बलजीत, सुरेंद्र, सुनील, ईश्वर, बलिंद्र, बंटी कुल आठ लोगों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया।
विज्ञापन

एसएचओ राजौंद नवीन कुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
तीन बार फोन करने पर भी घटनास्थल पर नहीं पहुंची पुलिस-
अस्पताल पहुंचे पीड़ित पक्ष के एक व्यक्ति ने अरोप लगाया कि 100 नंबर पर तीन बार फोन करने पर भी पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची। मामला शांत होने के बाद ही पुलिस वहां पहुंची।
विज्ञापन

उधर, घटना के बाद डीएसपी सतीश गौतम अस्पताल पहुंचे और कहा कि पुलिस सामाजिक सुरक्षा एवं सहयोग के लिए जनता के साथ है। अगर फिर भी कोई पुलिस कर्मी काम करने से कतराता है तो उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें