फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10.5 ग्राम स्मैक सहित एक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
स्मैक के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पुलिस ने 10.5 ग्राम स्मैक 280 रुपये ड्रग मनी सहित एक को व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना शहर में स्मैक, चरस व चुरापोस्त तस्करी के अन्य 5 मामले व सट्टा खाईवाली के एक मामले सहित कुल 6 अभियोग इससे पूर्व दर्ज हो चुके है। गिरफ्तार किया गया कुख्यात आरोपी नशा तस्करी के 4 मामलों व सट्टा खाईवाली के एक मामले में न्यायालय द्वारा सजा पा चुका है। वहीं, स्मैक तस्करी के मामले में न्यायालय से जमानत हासिल कर पुन: नशा तस्करी के धंधे में जुट गया था।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि नशा रोधक दस्ता प्रभारी एसआई बलवान सिंह की अगुवाई में सहायक उपनिरीक्षक बलराज सिंह, एसआई बलजीत सिंह, एएसआई शुभकर्ण, एचसी राजेश कुमार व हवलदार अशोक कुमार की टीम ने गुप्त सूचना के बाद सैंसी बस्ती सिरटा रोड कैथल निवासी गुरमुख उर्फ काला को गिरफ्तार किया गया। बाद में डीएसपी अशोक कुमार की मौजूदगी में ली गई तलाशी में उसके पास से 10.5 ग्राम स्मैक व दूसरी जेब से 280 रुपये ड्रग मनी बरामद हुई। गुरमुख इससे पहले प्रथम बार 18 फरवरी 2001 को सट्टा खाईवाली के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद आरोपी 14 जुुलाई 2004 को 29 किलो चुरापोस्त, 25 अगस्त 2005 में 30 किलो चुरापोस्त, 23 फरवरी 2009 को 30 किलो चुरापोस्त, 15 अगस्त 2013 को 110 ग्राम चरस सहित काबू किया जा चुका है। इन मामलों में सजा काटने के बाद बाहर आया पुन: नशा तस्करी के धंधे में जुट गया, जिसे 18 जून 2017 को 30 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार कर लिया गया। अब 21 फरवरी 2019 को नशा रोधक दस्ता द्वारा 10.5 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें