अलग अलग स्थान से दो तस्कर पकड़े
उधमपुर। पुलिस ने शुक्रवार को दो अलग अलग स्थानों से 12 ग्राम चिट्टा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने शहर के सुभाष स्टेडियम के पास नाका लगाकर तलाशी अभियान छेड़ा तो मोहम्मद रफीक नाम का युवक पुलिस को देख कर भागने लगा, जिसे मौके पे पकड़ लिया गया जिससे छह ग्राम चिट्टा बरामद किया। दूसरा नाका पुलिस ने सर्कुलर रोड पर लगाया जहा अभिषेक नाम युवक से तलाशी के दौरान छह ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो