फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्योड़क के निकट चावल लूट के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
क्योडक के निकट चावल लूट के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

दो दिन के रिमांड पर लिया, ट्रक को पुलिस पहले ही कर चुकी है बरामद
फोटो संख्या-43
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। क्योडक के निकट हुई लूट के मामले में सीआईए-टू पुलिस द्वारा चीका से 3 आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं। जिनकी निशानदेही पर लूटे गए 610 कट्टे चावल तथा वारदात में प्रयुक्त 32 बोर का अवैध पिस्तौल, 5 जिंदा कारतूस बरामद कर लिए गए। जबकि लूटा गया ट्रक पहले ही बरामद किया जा चुका है। तीनों आरोपियों का दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन

एसपी वसीम अकरम ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि सुलेहड़ा जिला जींद निवासी कुलदीप गांव कालवन निवासी प्रेम के 10 टायरी ट्रक नं. एचआर56-8144 पर बतौर चालक नौकरी करता है। 5 दिसंबर की शाम टोहाना स्थित जय हनुमान ट्रेडिंग कं. से बदौली (साहा) जिला अंबाला के लिए चावल लोड करके चला था। रात्री करीब 11-30 बजे जब वह क्योडक से थोड़ा आगे निकला था, कि पीछे से एक गाडी में सवार व्यक्तियों द्वारा ट्रक को ओवरटेक करके ट्रक रुकवा लिया। चालक कुलदीप व परिचालय विक्रम कालवन को पिस्तौल की नोक पर कवर मारपीट करते हुए लूट लिया। क्राइम ब्रांच प्रभारी सबइंस्पेक्टर रमेश चंद्र की अगुवाई में एसआई सत्यवान की टीम ने इस मामले में वांछित आरोपी अजय कुमार निवासी अंबा कालोनी पेहवा रोड़ चीका, संजीव उर्फ लाडी निवासी खेड़ी गुजरां जिला पटियाला पंजाब तथा आरोपी नंद किशोर उर्फ नंदू निवासी सेक्टर 19-2 कैथल को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों से की गई पूछताछ दौरान उनकी निशानदेही पर गोहाना रोड जुलाना जिला जींद स्थित एक दुकान से चोरीशुदा सभी 610 कट्टे किनकी चावल बरामद कर लिए गए। आरोपी संजीव की निशानदेही पर उसके पंजाब स्थित मकान से वारदात में प्रयुक्त .32 बोर का अवैध पिस्तौल, 5 जिंदा कारतूस, ट्रक चालक से छीना गया उसका पर्स, आधार कार्ड, पैन कार्ड तथा अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं। चोरीशुदा ट्रक खरीदने वाला आरोपी सतबीर निवासी गुरुग्राम पहले ही 14 दिसंबर को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें