फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी का मौसम शुरू होते हुए खेतों से ट्रांसफार्मर चोरी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सर्दी का मौसम शुरू होते हुए खेतों से ट्रांसफार्मर चोरी शुरू
प्रतिदिन हो रहे है दो से तीन ट्रांसफार्मर चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सर्दी होने के साथ ही खेतों से ट्रांसफार्मर का सामान चोरी होना शुरू हो गया है। प्रतिदिन दो व तीन ट्रांसफार्मर का सामान चोरी हो रहा है। ट्रांसफार्मर का सामान चोरी करनके पीछे गिरोह काम करते है। सर्दी के मौसम में जब किसान घर चला जाता है तो चोर रात को ट्रांसफार्मर का सामान चोरी करते है।
पहले मामले में राजौंद पुलिस को दी शिकायत में बिजली विभाग के एसडीओ गुरदीप सिंह ने बताया कि रात को चोर गांव सौंगरी से ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर ले गए। चोरी हुए सामान की कीमत 41 हजार 540 रुपये आंकी है। यह ट्रांसफार्मर किसान धर्मपाल के खेतों में लगा हुआ था। एएसआई रोहतास ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मामले में बिजली विभाग के एसडीओ केके यादव ने बताया कि गांव रमाणा-रमाणी चोर एक ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर ले गए। चोरी हुए सामान की कीमत करीब 32 हजार रुपये थी। पूंडरी थाने के पुलिस कर्मचारी सुखबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें