फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईए-वन पुलिस ने नकली नोटों की 32 गड़्डियां ओर पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
नकली नोटों की 32 और गड्डियां बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। असली नोटों का भ्रम दिखाकर बनाई जा रही नकली नोटों की गड्डियों के मामले मे सीआईए-वन ने रिमांड चल रहे 3 आरोपियों के कब्जे से 32 नोटों की ओर गड्डियां बरामद की है। इसके अलावा पुलिस ने इस मामले में गड्डियां बनाने उपकरण सहित कागजों व प्रयोग की जाने वाले पेंशनों काबू बरामद किया है।
विज्ञापन

सीआईए टीम आरोपियों को रिमांड के दौरान फतेहाबाद के गांव ढाबी लेकर गई थी। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने स्याही, पेंसिल, कलर, कागज व अन्य सामान बरामद किए हैं।, जिससे आरोपी नोटनुमा गड्डियां तैयार करते थे और उसके बाद उनके उपर एवं नीचे असली 500-500 रुपये के नोट लगाकर उन्हें नकली नोट बताकर लोगों को ठगने का काम करते थे। इंस्पेक्टर महावीर सिंह ने बताया कि आरोपी लोगों को एक लाख रुपये के बदले 2 लाख रुपये के नोट देने की बात कहते थे, ताकि लोग उनके झांसे में आए जाए। सीआईए-1 ने 3 दिन पहले गांव बाबा लदाना व मानस के बीच नाका लगाकर नकली नोटों के 80 गड्डियों सहित राजबीर सिंह, सुनील निवासी कनहेड़ी (फतेहबाद) व सोमी निवासी ढाबी टेक सिंह (जींद) को गिरफ्तार किया था। हेड कांस्टेबल तरसेम सिंह ने बताया कि दो दिन का रिमांड खत्म होने के बाद आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें