फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहित महिला काट रही है पुलिस थाने के चक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहित महिला काट रही है पुलिस थाने के चक्कर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। अंबाला रोड स्थित मॉडल टाउन में अपने ससुराल में रह रही महिला वीरवार दोपहर से घर से बाहर पुलिस थाने के चक्कर काट रही है। उसका आरोप है कि ससुराल वाले उसका सामान बाहर निकाल दिया और उसे घर में घुसने नहीं दे रहे। जबकि उसके पति का कहना है कि उन्होंने प्रेम विवाह किया था, जिस कारण परिजनों ने उसे बेदखल किया हुआ है। वह उसे घर में नहीं ले जा सकता। लेकिन बाहर कमरा किराये पर लिया हुआ है। वहां उसे रखने को तैयार है।
महिला शिखा पंवार ने बताया कि कठवाड़ निवासी जसबीर सिंह के साथ उसने करीब आठ साल पहले प्रेम विवाह किया था। उसकी 5 साल की बेटी व डेढ़ वर्ष का बेटा है। उसने अपने पति व सास पर घरेलू हिंसा का केस दायर किया है। इस मामले की वीरवार को सुनवाई थी। जब वह बाद दोपहर घर पहुंची तो उसे बाहर निकाल दिया गया। पीछे से उसका सामान भी उठवाकर किसी किराये के कमरे में फेंकवा दिया गया। वह महिला पुलिस थाने में गई थी। जहां कोई सुनवाई नहीं हुई। रात करीब 10 बजे तक वह अपने दो छोटे बच्चों के साथ घर के बाहर बैठी रही। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। थक हार कर वह उसी कमरे पर गई, जहां उसका सामान फेंका हुआ है। मायके वालों की मर्जी के खिलाफ विवाह किए जाने के कारण उसका वहां कोई संपर्क नहीं है।
विज्ञापन

उधर, शुक्रवार को शिखा पंवार ने अपने साथ हो रहे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया। दूसरी ओर शिखा के पति जसबीर ने कहा कि उसे उसके परिजनों ने घर से बेदखल किया हुआ है। जिस कारण वह उसे घर लेकर नहीं जा सकता। वह उसे किराये के कमरे पर लेकर रहने को तैयार है। लेकिन उसे वही घर चाहिए। जिस घर में खुद उसे घुसने नहीं दिया जा रहा, वह उसे वहां लेकर कैसे जा सकता है?
विज्ञापन

उधर, महिला थाना प्रभारी निर्मला देवी ने कहा कि शिखा ने कोर्ट में घरेलू हिंसा का केस दायर किया हुआ है। दोनों का मामला कोर्ट में है। जिसमें वे कुछ नहीं कर सकतीं। फिर भी शिखा के ससुराल वालों से बात की जा रही है कि किसी तरह यह पारिवारिक मामला निपट जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें