फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ायरिंग कर तलवारों से हमला किया, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट की रंजिश में समझौते के लिए बुलाया तो आरोपियों ने फायरिंग कर तलवारों से हमला किया, दो घायल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। चीका क्षेत्र के गांव बदसूई रोड पर दो युवकों पर तीन गाड़ियों में सवार युवकों ने फायरिंग कर तलवारों से हमला कर दिया। जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पटियाला के राजेंद्रा अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घटना रविवार 3 फरवरी की बताई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में घायल निर्मल सिंह निवासी गांव टटियाना ने बताया कि गत 3 फरवरी को शाम 5 बजे वह गुरमीत सिंह व अन्य युवकों के साथ सड़क किनारे पुलिया पर बैठा था। 2 फरवरी को लखविंद्र सिंह उर्फ हैप्पी निवासी सौंगलपुर का झगड़ा अमरीक बीबीपुर, अमरीक निवासी कमहेड़ी व सुखी पहलवान निवासी कमेहड़ी के साथ हुआ था। इस झगड़े की शिकायत पुलिस को नहीं दी गई थी। उन्होंने इस झगड़े में समझौते के लिए तीनों को बुलाया था। जब वे उनका इंतजार कर रहे थे तो उस समय तीनों आरोपी 3 कारों में अन्य युवकों के साथ आए। आते ही उन्होंने उन पर पिस्तौल से फायर करना शुरू कर दिया। गोलियों से बचने के लिए वे भागने लगे तो गिर गए। इसके बाद आरोपियों ने निर्मल सिंह व गुरमीत सिंह पर तलवार, गंड़ासी से हमलाकर घायल कर दिया। गोलियाें की आवाज सुनकर गांव से उसके परिवार के सदस्य आ गए। लोगों को आते देख आरोपी मौके से भाग गए। जाते-जाते आरोपी उन्हें जातिसूचक शब्द एवं जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने आरोपी अमरीक, अमरीक सुखी पहलवान, जगदीप, निर्मल सिंह के भतीजे सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें