फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसूलपुर के निकट पशु को बचाने को लेकर हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
पशु को बचाने में अनियंत्रित हुई बाइक, दो युवकों की मौत, एक गंभीर
विज्ञापन

रसूलपुर के निकट हुआ हादसा
फोटो संख्या-68
अमर उजाला ब्यूरो
सीवन। गांव रसूलपुर के निकट सोमवार को हुए हादसे में एक पशु को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई और गिरने से दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों युवक बाइक पर सवार होकर रसूलपुर के पास से जा रहे थे।
विज्ञापन

गांव कांगथली निवासी अभिषेक, रजवंत व डेरा ककहेड़ी निवासी शेर सिंह बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। गांव रसूलपुर के निकट उनकी बाइक के सामने अचानक कोई पशु आ गया। जिसे बचाने के प्रयास में हादसा हो गया और इसमें बाइक पर सवार अभिषेक व रजवंत की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शेर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पटियाला के अस्पताल में दाखिल किया गया है। जांच अधिकारी एएसआई केहर सिंह ने बताया कि दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए गए हैं। मामले में 174 के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें