फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुगर मिल में एमडी के घर में घुसने पर 50 गन्ना किसानों पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शुगर मिल में एमडी के घर में घुसने पर 50 गन्ना किसानों पर मामला दर्ज
विज्ञापन

कैन कैरियर को जबरन रोकने, अधिकारियों व कर्मचारियों से दुव्यर्वहार करने का भी आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। लगभग 50 गन्ना किसानों पर पुलिस ने एमडी शुगर मिल के घर में घुसने, कैन कैरियर को जबरन रोकने के आरोप में केस दर्ज किया है।
शुगर मिल एमडी विरेंद्र चौधरी ने बताया कि रात्रि करीब 9 बजे राजीव उर्फ राजू व प्रवीण निवासी गांव मूंदड़ी की अगुवाई से लगभग 45-50 गन्ना किसान शराब के नशे में थे। किसानों के मुंह से शराब की बदबू आ रही थी। ये सभी किसान कैन कैरियर के गेट पर तैनात सुरक्षा गार्ड दिलबाग सिंह के मना करने के बाद भी जबरन फेक्ट्री के अंदर घुस गए और मिल में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों व अधिकारियों के साथ गाली-गलौच किया। मिल कर्मचारियों ने स्थिति को भांपते हुए किसानों के साथ नरमी बरतते हुए उनको फैक्ट्री से बाहर निकाल दिया। लेकिन फैक्ट्री से बाहर निकलते ही किसानों ने एमडी आवास में घुस गए। जहां सुरक्षा गार्ड पवन कुमार, सहायक सुरक्षा गार्ड धर्मपाल व अधिकारी ने उनको समझाने का प्रयास किया। वे सुरक्षाकर्मी को धक्का दीेते हुए प्रबंधक निर्देशक के आवास के अंदर घुस गए और आवास मे तोड़फोड़ करने का प्रयास किया। बाद में मौके पर पहुंचे सुरक्षा इंचार्ज, तहसीलदार कैथल व पुलिस के समझाने के बाद मामला शांत हुआ था।
विज्ञापन

प्रवीन निवासी गांव मुंदड़ी पर आरोप है कि उसने गत 5 मार्च को राजेश की गन्ना पर्ची पर जबरन बासी गन्ना डालने के बारे में विवाद किया था और उसी दिन प्रवीन व राजीव उर्फ राजू निवासी गांव मुंदड़ी ने कांटा जाम करके मिल बंद करने का भी प्रयास किया था। जांच अधिकारी एएसआई वजीर सिंह ने कहा कि पुलिस ने घर में घुसने के आरोप में केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें