फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा ने किया नौवी पढने वाली नाबालिग बेटी से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
चाचा पर नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन

-राजौंद पुलिस ने नाबालिग छात्रा की शिकायत पर केस दर्ज किया

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। राजौंद के गांव में चाचा द्वारा अपनी 15 वर्षीय नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। नाबालिग लड़की कक्षा नौवीं की छात्रा है। रेप की घटना करीब सात महीने पहले की है।
विज्ञापन

राजौंद थाना एसएचओ सब-इंस्पेक्टर रामकिशन ने बताया कि पुलिस ने नाबालिग लड़की की शिकायत पर उसके चाचा जयभगवान के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजौंद के एक गांव स्थित स्कूल में 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने अपने मां के साथ थाने में पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दी है। युवती ने बताया कि उसके पिता की मौत हो चुकी है और मां मजदूरी-दिहाड़ी कर घर का खर्चा चलाती है। करीब सात माह पहले दोपहर को जब वह स्कूल से घर लौटी तो उसका चाचा जय भगवान उसके घर आ गया। आरोपी ने उसे अकेली पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। कुछ माह तक तो उसने इस घटना के बारे में किसी को नहीं बताया। अब उसने अपने चाचा की करतूत के बारे में मां को बताया। पीड़ित लड़की की मां अपनी बेटी को साथ लेकर राजौंद थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
विज्ञापन

एसएचओ रामकिशन ने बताया कि पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें