शराब तस्करी से जुड़े ट्रक मालिक को गिरफ्तार किया
कैथल। शराब तस्करी से जुड़े आरोपी ट्रक मालिक को थाना सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। व्यापक पूछताछ के बाद आरोपी 16 जनवरी को अदालत में पेश कर दिया गया, जहां से उसे न्यायालय के आदेश अनुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विदित रहे कि सिविल लाइन पुलिस ने 9 दिसंबर को ढांड चौक से केवल अरुणाचल प्रदेश में बिक्री का लोगो लगी शराब से भरा ट्रक को जब्त किया था। जिसमें 1400 पेटियों से 70 हजार पव्वे अंग्रेजी शराब की बरामद हुई थी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सिविल लाइन पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक विजय की टीम द्वारा आरोपी कुलदीप निवासी भैसरु खुर्द जिला रोहतक को गिरफ्तार किया गया है। जांच में पता चला है कि खरखौदा क्षेत्र में सक्रिय फर्जी शराब ठेकेदार हरीश निवासी बलियानी जाली दस्तावेजों की मदद से ट्रक मालिक कुलदीप के साथ मिलकर मंगाई गई शराब को अनाज मंडी खरखौदा क्षेत्र में उतार कर गैरकानूनी रूप से बेचने का धंधा करता है। जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है, जबकि आरोपी कुलदीप 16 जनवरी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।