फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए अंतरराज्यीय लूट गिरोह के सदस्यों को कोर्ट में पेश किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए अंतरराज्यीय लूट गिरोह के सदस्यों को कोर्ट में पेश किया, एक को दो दिन के रिमांड पर लिया
विज्ञापन

हिसार एसटीएफ ने रविवार शाम मुठभेड़ के बाद पांचों को किया था काबू
फोटो संख्या-19
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। हिसार एसटीएफ द्वारा राजस्थान पुलिस की सूचना के बाद गुहला क्षेत्र से गिरफ्तार किए गए अंतरराज्यीय लूट गिरोह के 5 आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से एक कुख्यात इंटरस्टेट अपराधी को दो दिन के रिमांड पर लिया गया। जबकि शेष 4 आरोपी न्यायालय के आदेश अनुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए।
विदित रहे कि हिसार एसटीएफ ने रविवार शाम बबुकपुर टी प्वाइंट से मुठभेड़ के बाद पांचों को काबू कर 3 अवैध पिस्तौल, 20 जिंदा कारतूस, मारुति जेन और मौके से एक चले कारतूस का खोल बरामद किया था। एसपी वसीम अकरम ने बताया कि एसटीएफ हिसार के एएसआई दिनेश कुमार की टीम द्वारा की गई नाकाबंदी के दौरान हेमूमाजरा की तरफ से आई जेन गाड़ी को रुकने का संकेत दिए। लेकिन कार में सवार युवकों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया, जिसमें वे बाल-बाल बच गए। एसटीएफ व गुहला पुलिस द्वारा काबू किये आरोपी आशीश उर्फ मिंटी निवासी चीका, गुरदीप सिंह उर्फ दीपक व सुखमनजोत उर्फ सुख्खा दोनों निवासी गगड़पुर, बादल बेदी निवासी निसिंग जिला करनाल और शाहिल उर्फ खान निवासी मंडी आदमपुर जिला हिसार के पास से 3 अवैध पिस्तौल व 20 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इन आरोपियों की 5 दिसंबर 2019 को थाना रातानाड़ा जिला जोधपुर में दर्ज कातिलाना हमला मामले और 22 जनवरी को थाना लोनकरणसर बीकानेर में दर्ज डकैती मामलों में राजस्थान पुलिस को तलाश थी, जबकि आरोपी गुरदीप उर्फ दीपक थाना चीका में दर्ज दो अलग-अलग मामलों में वांटेड था। थाना चीका पुलिस के सब इंस्पेक्टर सतपाल द्वारा 28 जनवरी को नियमानुसार कार्रवाई के तहत आरोपी गुरदीप को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसका न्यायालय से दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदित रहे कि नसीब चंद निवासी गगड़पुर को 25 अक्टूबर 2018 को जान से माने की धमकी देते हुए गंभीर चोटें मारते हुए घायल करने और इसी दिन अपने कार्यालय में बैठे जगदीप उर्फ काला निवासी चीका पर अवैध पिस्तौल से फायरिंग कर कातिलाना हमला करने के मामलों में आरोपी की चीका पुलिस को तलाश थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें