मोबाइल छीनने के 4 मामलों में वांछित किशोर गिरफ्तार
7 मोबाइल व एक बाइक बरामद
कैथल। पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग के 4 मामलों में वांछित किशोर को काबू कर 2 चोरीशुदा मोबाइल फोन बरामद किए। बाल आरोपी को न्यायालय के आदेश अनुसार बाल सुधार गृह अंबाला भेज दिया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बताया चार मोबाइल छीने जाने की वारदातों में शामिल सोनु निवासी सुदकैन खुर्द हाल वासी प्यौदा रोड कैथल को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। उसके पास से 7 चोरीशुदा मोबाइल फोन बरामद किए गए थे। अब सीआईए-1 पुलिस के एसआई जगबीर सिंह व एचसी तरसेम की टीम द्वारा प्यौदा रोड कैथल निवासी लगभग 16 वर्षीय किशोर को काबु किया गया है। जिसके कब्जे से 2 अन्य चोरीशुदा मोबाइल फोन किये गए है। न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी अंबाला बाल सुधार गृह भेज दिया गया।