फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीले पदार्थ से विवाहिता की मौत, परिजनों ने ससुराल वालो पर लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जहरीले पदार्थ से विवाहिता की मौत, परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन

विवाहिता के परिजनों ने दहेज को बताया कारण, कारवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गांव फतेहपुर में रविवार सुबह जहरीले पदार्थ के प्रभाव से विवाहिता की मौत हो गई। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने चीका के गांव दुसेरपुर निवासी विवाहिता के पिता जसविंद्र की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया। मृतका के पिता ने पुलिस में दहेज के कारण उसकी बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। उसके पिता ने बताया कि उसकी बेटी मनदीप कौर की शादी चार वर्ष पहले फतेहपुर में हुई थी। उसे दहेज के लिए उसके ससुराल वाले बार-बार तंग करते थे। जिस कारण उसने अपनी बेटी को एक वर्ष तक अपने घर में रखा। उसने बताया कि उसने करीब तीन माह पहले समझौता करने के बाद अपनी बेटी को वापस ससुराल में भेज दिया। लेकिन ससुराल वालों ने उसे तंग करना नहीं छोड़ा। उसने कहा कि इससे पहले भी चार पर दोनों ओर से पंचायतें कर समझौता हुआ थे। लेकिन ससुराल वाले बार बार मोटरसाइकिल की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

मामले की जांच कर रहे एएसआई बलवान सिंह ने बताया मृतका के पति अमित, ससुर सुरेश, सास लोहरी, ननंद निजू व उसके पति के ताऊ ईश्वर के खिलाफ 304बी के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें