लाखों के गहने और आठ ट्रांसफार्मर का सामान चोरी
कैथल।
चोरी के दो मामलों में चोर घर से सोने-चांदी के जेवरात व गांव हाबड़ी से आठ ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर ले गए। दोनों ही मामलों में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी सुखविन्द्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 19 अक्टूबर को वह शहर से बाहर गया हुआ था। पीछे से अज्ञात चोरों ने साढ़े सात तोले सोना, 15 तोले चांदी, दो लेडिज घड़ी व एक कैमरा चोरी कर ले गए। चोरी हुए सोने-चांदी के जेवरात की कीमत करीब दो लाख 65 हजार रुपये आंकी गई है। हेड कांस्टेबल जयपाल ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दूसरे मामले में पूंडरी पुलिस को दी शिकायत में एसडीओ रवि काजल ने बताया कि गांव हाबड़ी में 17 अक्टूबर को रात को चोर आठ ट्रांसफार्मर से सामान चोरी कर ले गए। यह ट्रांसफार्मर धान सिंह, सेवा सिंह, गुरदेव, सूरजभान, प्रताप, ननू, रामनिवास, सोहन लाल के खेतों में लगे थे। चोरी हुए ट्रांसफार्मर का करीब एक लाख 76 हजार रुपये का सामान चोरी हुआ है। हेड कांस्टेबल रघबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।