फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने व देवर पर छेड़छाड़ का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने लगाया मारपीट और दहेज प्रताड़ना का आरोप, सात पर केस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। महिला ने पति पर अप्राकृतिक संबंध बना उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। ढांड पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने अपने पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने, देवर पर छेड़छाड़ एवं परिवार के अन्य सदस्यों पर मारपीट एवं दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 7 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सब इंस्पेक्टर शिवचरण ने बताया कि पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर पति मनोज कुमार, जेठ सुरेंद्र सिंह, जेठ विजेंद्र सिंह, सास कृष्णा देवी, नंनद पूजा, ताऊ नफे सिंह नरवाल, देवर सतीश उर्फ शैंटी निवासी सोनीपत के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं एक महिला ने ससुराल पक्ष पर दहेज मांगने का आरोप लगाया। महिला थाना में दी गई शिकायत में बताया कि उसके ससुराल पक्ष के लोग उससे दहेज की मांग करते हैं और उसके ससुर ने उसके साथ छेड़छाड़ की। हेड कांस्टेबल सुदेश देवी ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर दीपक उर्फ दीपू व सतपाल निवासी चीका के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें