फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकीदार को सांप ने काटा, डर में 14 साल के किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चौकीदार को सांप ने काटा, डर में 14 साल के किशोर की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गांव कुकरकंडा के राजकीय विद्यालय में चौकीदार को सांप ने काट लिया। इससे दहशत में आए उसके रिश्तेदार के 14 साल के बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया। सांप के काटे जाने से पीड़ित चौकीदार को पटियाला के राजेंद्रा अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
गांव कुकरकंडा निवासी सुखदेव ने बताया कि उसका पोता रात को सरकारी स्कूल के चौकीदार बिट्टू के पास सोया हुआ था। चौकीदार के साथ उनकी रिश्तेदारी है। पहले भी वह वहां सो जाता था। उन्होंने बताया कि अचानक रात करीब बारह बजे चौकीदार के ऊपर कहीं से सांप आ गिरा और काट लिया। उसने सांप को दूर किया। तो डर के मारे नाबालिग 14 साल का साहिल घबरा गया। इससे उसके पेट व छाती में दर्द हो गया। जिसे जिला अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता दलेल ने बताया कि साहिल नौवीं कक्षा में पढ़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

करनाल के गांव अरनौली का रहने वाला है चौकीदार-पिछले तीन साल से राजौंद के गांव कुक्करकंडा के सरकारी स्कूल में करनाल के गांव अरनौली निवासी बिट्टु बतौर चौकीदार के पद कार्यरत है। शुक्रवार रात को स्कूल में ही सोया हुआ था। अचानक सांप के काटने से घायल हो गया। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर रामफल ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें