फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्ट्रेलिया भेजने नाम पर 6 लाख 75 हजार रुपये की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर हड़पे रुपये
विज्ञापन

सीवन पुलिस ने दो के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर छह लाख 75 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। सीवन पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर पंजाब निवासी दो युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
सीवन के गांव रसूलपुर निवासी गुरनाम सिंह ने बताया कि उसका जयमल सिंह निवासी शहजादपुर के पास आना-जाना था। वह रिश्ते में उसका साला लगता है। जयमल सिंह पटियाला में किसी प्लॉट के खरीदने व बेचने के सिलसिले में डीसीडब्लू पटियाला निवासी संदीप व इकबाल से मिला था। जिसके साथ जयमल की काफी जान-पहचान हो गई थी। संदीप व इकबाल ने बताया कि वे पढ़ाई-लिखाई के लिए लोगों को ऑस्ट्रेलिया भेजने का काम करते हैं। जयमल सिंह ने उसको उनके बारे में जानकारी दी। 7 सितंबर 2016 को संदीप व इकबाल उसके घर पर आए और उसकी लड़की हरप्रीत को विदेश भेजने के लिए छह लाख 75 हजार रुपये की मांग रखी। उसने संदीप व इकबाल को जयमल सिंह के सामने दो लाख 18 हजार रुपये नकद व 32 हजार रुपये का चेक दिया। दोनों आरोपी उसकी बेटी का पासपोर्ट व अन्य कागजात लेकर पटियाला चले गए। नवंबर 2016 में फिर से आरोपियों ने उससे पैसे मांगे कि उनका वीजा हो गया है। आरोपियों ने उस समय चार लाख 25 हजार रुपये का डीडी लिया। इसके बाद उन्होंने आरोपियों के पास 20 दिन के बाद फोन किया। लेकिन आरोपियों ने फोन नहीं उठाया। दो महीने के बाद वह और उसका साला आरोपियों के पास गए। आरोपी उनको फिर आगे का समय दे दिया। इसके बाद आरोपियों ने उनको पैसे देने से मना कर दिया और पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसआई रमेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने गुरनाम सिंह की शिकायत पर पटियाला के डीसीडब्लू कॉलोनी निवासी संदीप व इकबाल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें