दो जगहों से मोटरसाइकिल चोरी
कैथल। चोर दो अलग-अलग जगहों से मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए हैं। शहरवासी विजय बंसल ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि 5 फरवरी को छोटी देवी मंदिर के पीछे वाले पार्क के गेट से उसकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई है।
वहीं गांव सौगल निवासी रामदिया ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि 5 फरवरी को चिल्ड्रन पार्क के सामने से उसकी बाइक चोरी हो गई है। जिसको कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया है। हेड कांस्टेबल जसवंत सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।