फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों की धोखाधड़ी कर कंपनी फरार, युवक ने सीएम विंडो में दी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
लाखों की धोखाधड़ी कर कंपनी फरार, युवक ने सीएम विंडो में दी शिकायत
विज्ञापन

15 हजार रुपये के बदले साढ़े तीन महीने के बाद 4 लाख रुपये मिलने का दिया था लालच
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। कम पैसे लगाकर लाखों रुपये देनेे का लालच देकर एक राजस्थान की कंपनी फरार हो गई है। न तो अब कंपनी के कर्मचारी मिल रहे हैं और न ही उसका कोई कार्यालय। पैसे लगाने वाले दर्जनों लोग अपने पैसे वापस लेने के लिए एजेंट के घर के चक्कर लगा रहे हैं। लोगों के पैसे डूबने व लोगों द्वारा उससे पैसे मांगे जाने से परेशान अब एजेंट ने कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को सीएम विंडो पर शिकायत दी है।
गांव देबन निवासी नवीन कुमार ने शिकायत में कहा है कि वह एक बेरोजगार व्यक्ति है, उसने एक कंपनी उदयपुर (राजस्थान) के झांसे में आकर एजेंट बन गया और उसने कंपनी की नरवाना ब्रांच में लोगों के करीब 6 लाख रुपये जमा करवा दिए। लेकिन पिछले 3 माह मेें कंपनी लापता हो गई है। कंपनी व कर्मचारियों को ढूंढने के लिए वह कभी नरवाना, कभी उदयपुर व कभी दिल्ली के चक्कर काट रहा है। कर्मचारियों के नंबर भी बंद आ रहे हैं। जिनके पैसे उसने लिए थे, वे लोग शिकायतकर्ता के घर के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी आस्था मोदी ने जिले के लोगों से आह्वान किया है कि आजकल फर्जी कंपनी खोलकर लोगों से धोखाधड़ी के मामले सामने आ रहे हैं। इसलिए बिना कोई सोचे-समझे और बिना वेरीफिकेशन के किसी कंपनी में पैसे न लगाएं। क्योंकि ऐसी कंपनियां शुरू में अधिक पैसे देने का लालच देती हैं और बाद में लोगों का मेहनत का पैसा लेकर फरार हो जाती हैं। इसलिए ऐसी कंपनी में पैसा लगाने से पहले एक बार अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। अगर कोई उनके साथ ऐसे कोई धोखाधड़ी करता है तो उसकी सूचना पुलिस को भी तुरंत दें, ताकि समय रहते ऐसे लोगों को पकड़ा जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें