फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी छीनी, बंधक बनाकर जींद रोड सुनसान जगह पर छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाड़ी छीनी, बंधक बनाकर जींद रोड पर सुनसान जगह पर छोड़ा
विज्ञापन

सिविल लाइन पुलिस ने केस दर्ज जांच सीआईए को सौंपी
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। ढांड रोड से रात करीब 9 बजे चार व्यक्ति एक स्कॉर्पियो छीनकर फरार हो गए। आरोपियों ने कार चालक से चाबी छीनकर उसको बंधक बना लिया और जींद रोड पर एक सुनसान जगह पर छोड़ दिया। सिविल लाइन पुलिस ने चार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच सीआईए को सौंप दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पटियाला के गांव नाभा निवासी जगजीत ने बताया कि वह 27 जून को पटियाला से गांव हाबड़ी में कंबाइन के पैसे लेने के लिए आ रहे थे। ढांड रोड पर एक कार आकर सामने रुकी। जिसमें से चार युवक उतरकर आए और धमकी देकर उससे गाड़ी छीन ली। उसके साथ उसका दोस्त चरण सिंह, ड्राइवर रणजीत सिंह था। आरोपियों ने ड्राइवर से गाड़ी की चाबी छीन ली और गाड़ी में बैठाकर जींद रोड पर सुनसान जगह पर उनको बंधक बनाए रखा। उनमें एक मनोज नाम का आरोपी भी था। वे किसी तरह मनोज व उसके साथियों को चकमा देकर वहां से भाग निकले। जगजीत सिंह ने पुलिस से गुहार लगाई है कि मनोज व उसके तीन साथियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए।
विज्ञापन

एसआई रणधीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीआईए को सौंपा है। अभी तक गाड़ी व आरोपियों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें