कैथल। थाना चीका पुलिस टीम ने दोपहर के समय गांव बिच्छियां के खेतों में दबिश देकर अवैध शराब की चलती भट्ठी पकड़ते हुए आरोपी को काबू कर लिया, जिसके कब्जे से तैयार हो चुकी 4 बोतल शराब, 10 किलो लाहण तथा भट्ठी उपकरण बरामद किए गये है। पुलिस पीआरओ रोशन लाल खटकड़ ने बताया कि एएसआई रमेश चंद, हेडकांस्टेबल जोरा सिंह व सिपाही मनोज कुमार की टीम ने गुप्त सूचना मिली कि राजकुमार उर्फ राजू निवासी बिच्छियां अपने खेत के कोठा अंदर भट्ठी चलाकर अवैध शराब तैयार कर रहा है। पुलिस द्वारा मुस्तैदी का परिचय देते हुए त्वरित कार्रवाई के दौरान दबिश देकर आरोपी को काबू कर लिया, जिसके कब्जे से तैयार हो चुकी 4 बोतल शराब तथा 10 किलो लाहन के अतिरिक्त शराब तैयार करने में प्रयुक्त किए जा रहे उपरकण बरामद किए हैं।
दो शराब तस्कर काबू, 44 बोतल ठेका शराब देशी व तस्करी में प्रयुक्त बाइक जब्त
थाना चीका पुलिस के हेडकांस्टेबल भान सिंह की टीम द्वारा दोपहर के समय बलबेहड़ा की तरफ से एक बाइक पर चीका की तरफ आ रहे 2 संदिग्ध युवक काबू किए गये, जिनकी पहचान शुभम व इरशाद खान वासीयान चीका के रुप में हुई। जांच के दौरान आरोपियों के कब्जे से बाइक पर एक कट्टे के अंदर 44 बोतल ठेका शराब देशी बरामद हुई।