फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्ते सोने के लालच में 3 करोड़ 42 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सस्ते सोने का लालच दिया और ठग लिए तीन करोड़ 42 लाख की ठगी
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज किया तीन के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पुलिस ने सस्ता सोना देने के लालच में कई लोगों के साथ 3 करोड़ 42 लाख रुपये की ठगी के आरोप में केस दर्ज किया है। सेक्टर 19 निवासी पंडित प्रेम शंकर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि सस्ता सोना देने का लालच देने वाले गोल्ड गिरोह के सदस्यों ने उससे 3 करोड़ 42 लाख रुपये धोखाधाड़ी की है। इसके लिए कई लोगों का पैसा लेकर झांसे में रखते हुए उनसे वसूली की गई। उन्हें बाद में नकदी नहीं दी गई।
प्रेम शंकर ने बताया कि उसने 32 लाख रुपये भारत हरसौला, सतीश उझाना के 60 लाख, जरनैल सैनी से 50 लाख, रामदित्ता नागपाल से 24 लाख, बाबू राम सैनी से 23 लाख, अनिल शर्मा से 50 लाख और मैंने 23 लाख रुपये इकट्ठे करके तीन आरोपियों को मार्च 2018 में दिए थे। इनके अलावा भी कई लोगों से पैसे लेकर दिए गए थे। कुल 3 करोड़ 42 लाख रुपये मैंने आरोपियों को शिव शक्ति धाम मंदिर ढांड रोड पर दिए थे। उक्त पैसों के बदले आरोपियों ने उसे सस्ता सोना देने का वादा किया था। काफी समय बीतने के बाद आरोपियों ने उसे 2 नकली ईंटें दिखाई। उसके बाद उसने आरोपियों को अपने पैसे लौटाने के लिए कहा तो पहले तो आरोपी उसे आश्वासन देते रहे और अब पैसे देने से साफ इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल लाइन एसएचओ धर्मपाल ने बताया कि पुलिस ने जितेंद्र सैनी, राजेश सैनी व दर्शना निवासी अमरगढ़ गामड़ी कैथल के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें