फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईए-वन पुलिस ने नशा तस्कर किया गिरफ्तार, एक किलो 50 ग्राम चरस बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
तस्कर गिरफ्तार, एक किलो चरस बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पुलिस ने एक व्यक्ति को काबू कर उसके पास से करीब 75 हजार रुपये मूल्य की एक किलो 50 ग्राम चरस बरामद की गई। पूछताछ दौरान आरोपी ने कबूला कि वह हिमाचल प्रदेश से नशा खरीद कर क्षेत्र के नशेड़ियों को सप्लाई करता था। आरोपी 9 सितंबर को अदालत में पेश कर दिया गया, जहां से उसे न्यायालय के आदेश अनुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने बताया कि क्राइम ब्रांच प्रथम प्रभारी इंस्पेक्टर महाबीर सिंह की अगुवाई में सहायक उपनिरीक्षक बलजीत सिंह, एएसआई बलराज सिंह, हेड कांस्टेबल शुभकर्ण व एचसी रघुबीर सिंह की टीम नशीले पदार्थ की तस्करी करने वाले असामाजिक तत्वों की धरपकड़ के लिए शाम करीब 4.30 बजे कांगथली बस अड्डा के पास मौजूद थे। जहां से सूचना के बाद गांव भुना के शिव मंदिर नजदीक दबिश दी गई, जहां से एक काले रंग के पॉलिथीन सहित संदिग्ध युवक निरंजन दास निवासी भुना को काबू किया गया। संदिग्ध के पास नशीला पदार्थ होने के संदेह में पुलिस द्वारा मौके पर डीएसपी गुहला सुल्तान सिंह को बुलाकर नियमानुसार कार्रवाई दौरान तलाशी ली गई, तो आरोपी के कब्जे में पॉलिथीन से एक किलो 50 ग्राम चरस बरामद हुई। जिसका अनुमानित मूल्य 75 हजार रुपये आंका जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें