अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। ओबीसी बैंक के सामने जय दुर्गा करियाना स्टोर को रविवार राज चोरों ने अपना निशाना बना नकदी सहित करीब एक लाख रुपये के सामान को चुरा ले गए। दुकानदार को चोरी की जानकारी सुबह हुई जब वह दुकान खोलने पहुंचा। चोरी की जानकारी पुलिस को दी गई। रवींद्र कुमार ने थाने में दी लिखित शिकायत में बताया कि रविवार रात करीब साढ़े 9 बजे वह अपनी दुकान बंद करके घर चला गया। सोमवार सुबह दुकान खोली तो दुकान में अंदर सामान बिखरा पड़ा था और कुछ सामान भी गायब नजर आया। चोरी की सूचना पर एएसआई गुरदेव सिंह ने मौके का निरीक्षण किया। चोर ऊपर रोशनदान की जाली तोड़कर दुकान में घुसे थे। दुकानदार ने बताया कि चोर दुकान में रखी करीब 25 हजार की नकदी के साथ एलईडी, डीवीआर सहित कास्मेटिक का वह सामान चुरा ले गए।
पुलिस ने जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया। फिंगर प्रिंट लेने के लिए पहुंचे विशेषज्ञ सतीश कुमार ने कुछ स्थानों से नमूने लिए। दुकान ओबीसी बैंक के समक्ष होने के चलते पुलिस ने बैंक के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले।
जांच अधिकारी एसएसआई गुरदेव सिंह ने बताया कि मौकास्थल से एक सरिया मिला है जिसे कब्जे में ले लिया गया है। थाना प्रभारी ललित मोहन ने बताया कि पुलिस शिकायत के आधार पर कार्रवाई कर रही है।
चोरों ने करियाना की दुकान को बनाया निशाना
फोटो नंबर-31