फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षण संस्थान के बाहर से छात्रा का अपहरण, तीन युवक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षण संस्थान के बाहर से छात्रा का अपहरण, तीन युवक काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुहला चीका। पिहोवा के एक गांव से चीका पढ़ने जाने वाली छात्रा का चार युवकों ने अपहरण कर लिया। बाद में सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने पटियाला रोड के एक ढाबे से छात्रा को बरामद कर लिया, जबकि युवक भाग गए। बाद में पुलिस ने दबिश देकर तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार कैथल रोड स्थित एक शिक्षण संस्थान मे पढ़ने वाली 16 वर्षीय छात्रा रोजना की तरह अपने गांव से पढ़ने आई थी। वह स्कालरशिप का फार्म भरने के लिए संस्थान से छुट्टी लेकर संस्थान के बाहर खड़ी होकर बस का इंतजार कर रही थी। पुलिस मे दर्ज शिकायत के अनुसार तभी दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार युवक आए और छात्रा को जबरन मोटरसाइकिल पर बैठने लगे। छात्रा ने विरोध किया तो एक युवक ने उसे जान से मारने की धमकी देकर जबरन मोटरसाइकिल पर बैठा लिया। घटना की सूचना किसी ने चीका में ही काम करने वाले छात्र के परिजनों को दी। छात्रा के पिता व चाचा पुलिस को लेकर छात्रा की तलाश मे निकले तो उन्हें पटियाला रोड के एक ढाबे पर बैठे पाया। जैसे ही पुलिस वहां पहुंची तो युवक भाग खड़े हुए। बाद मे पुलिस ने कई जगहों पर दबिश देकर तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा को अगवा करने के मामले मे गुरजंट सिंह वासी डंडोता, अनूप सिंह वासी मालखेडी तथा संदीप वासी डंडोता को गिरफ्तार कर लिया गया है। चौथा आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
जितेंद्र सिंह एसएचओ चीका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें