फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा तस्करी करने वाले तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नशा तस्करी करने वाले तीन गिरफ्तार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल।
पुलिस ने नशा तस्करी के मामले में तीन आरोपियों को काबू किया है। जिसमें चार किलोग्राम चूरापोस्त छोड़र फरार हुए आरोपी को सीआईए- वन व दो अन्य को सीआईए-2 व शहर पुलिस काबू किया है।
चार किलो चूरापोस्त व बाइक छोड़कर भागे जिला जींद निवासी आरोपी ने पूछताछ में करनाल से बाइक चोरी करनी कबूली है। जिस पर जाली नंबर प्लेट लगाकर वह नशा तस्करी करता था। दो अन्य आरोपियों के कब्जे से 700 ग्राम चूरापोस्त व 520 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। तीनों आरोपी न्यायालय में पेश कर दिए गए है।
विज्ञापन

एसपी सुमेर प्रताप सिंह ने बताया कि सीआईए-1 पुलिस के एएसआई तिलकराज की टीम ने जिला जींद के गांव निम्नाबाद निवासी आरोपी प्रगट सिंह को गांव पोलड में रेड देते हुए गिरफ्तार किया था। क्राइम ब्रांच एंटी स्मगलिंग टीम इंचार्ज सहायक एएसआई राजेंद्र सिंह की टीम 25 जुलाई की रात रामनगर भूना अड्डा के पास मौजूद थी। गांव कांगथली की तरफ से से मेन सड़क कांगथली-खरकड़ा, भूना की तरफ बाइक पर सवार एक युवक ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया और गिर गया। युवक मौके पर पिट्ठू बैग फेंककर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग गया।
विज्ञापन

आरोपी प्रगट सिंह ने पूछताछ के दौरान कबूला कि यह बाइक उसने करीब 7 माह पहले करनाल से चुराई थी। बाइक चोरी के बारे में सीआईए ने करनाल पुलिस को सूचित कर दिया है। एसपी ने बताया एक अन्य मामले में सीआईए-2 के एएसआई कृष्ण कुमार की टीम शाम के समय बीरबांगड़ा मोड़ राजौंद में नाकाबंदी किए हुए थी। पुलिस करनैल सिंह निवासी संतोख माजरा को काबू करते हुए आरोपी के कब्जे से 700 ग्राम चूरापोस्त बरामद किया गया। थाना राजौंद में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। तीसरे मामले में शहर पुलिस के एएसआई सतबीर सिंह की टीम द्वारा गोधूली गश्त के दौरान पुराना बस अड्डे के नजदीक सुभाष नगर कैथल निवासी जितेंद्र को काबू किया गया। उसके कब्जे से 520 ग्राम गांजा पत्ती बरामद होने पर थाना शहर में मामला दर्ज कर आरोपी को एएसआई महाबीर सिंह द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें