फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब बनाते हुए काबू किया

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध शराब बनाते हुए काबू किया
विज्ञापन

कैथल। सीआईए-1 पुलिस ने गांव रमाना स्थित मकान से अवैध शराब की चलती भट्ठी पकड़ी है। जहां से तैयार हो चुकी 5 बोतल शराब, 90 किलो लाहण व भट्ठी में प्रयुक्त गैस सिलिंडर, चूल्हा और अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

सीआईए-1 पुलिस के सब इंस्पेक्टर बजिंद्र सिंह, एचसी धर्म सिंह और सिपाही करनैल सिंह की टीम गश्त करते हुए गांव रमाना बस अड्डा पर मौजूद थी, जिसे सहयोगी सूत्रों से गुप्त जानकारी मिली कि जोगिंद्र सिंह निवासी रमाना अपने मकान के अंदर शराब की भट्ठी चलाकर अवैध रूप से शराब तैयार कर रहा है। थाना पूंडरी में मामला दर्ज कर आरोपी को मौका पर पहुंचे सीआईए-1 पुलिस के एएसआई जयभगवान सिंह द्वारा आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया गया और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें