फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने दुकान से चुराया हजारों रुपये का सामान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चोरों ने दुकान से चुराया हजारों रुपये का सामान
कैथल। चोर ढांड रोड पर स्थित एक दुकान का ताला तोड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में ढांड रोड स्थित मोतीबाग कालोनी निवासी मनजीत सिंह ने बताया कि 20 नवंबर को ढांड रोड पर न्यू स्टाइल के नाम से स्थित दुकान को बंद करके गया था। अगले दिन सुबह दुकान पर आया तो ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा हुआ था। चोर दुकान के अंदर से मशीनें, इनवर्टर व अन्य सामान चोरी कर ले गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

चोरी के ही एक अन्य मामले में सेक्टर 19 पार्ट-टू निवासी शिव कुमार ने बताया कि चोर स्कूटी चोरी कर ले गए। पुलिस ने चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसी प्रकार से ढांड रोड निवासी रोहित खुरानिया ने बताया कि शेरगढ़ गांव के नजदीक स्थित गोदाम से चोर गेट चोरी कर ले गए। पुलिस ने चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें