डिग्गी से रुपयों का बैग चुराया, पुलिस ने केस दर्ज किया
कैथल। बैंक से 49 हजार रुपये निकलवाकर एक व्यक्ति जैसे ही बाइक में रखकर वापिस बैंक गया तो महज 10 मिनट के अंतराल से कोई उस बैग को चोरी कर ले गया। जिसमें नकदी रखी थी। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
राधा स्वामी कालोनी कैथल निवासी रिशन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि 10 अक्टूबर को अपनी माता के साथ अंबाला रोड स्थित ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में 49 हजार रुपये निकलवाने आया था। ये रुपये निकलवाकर उसने बाहर बाइक की डिग्गी में रख दिए। इसी बीच कुछ काम से फिर से वह बैंक में चला गया। महज 10 मिनट में जब वह वापिस आया तो अज्ञात व्यक्ति डिग्गी का ताला तोड़कर उसमें से बैग चोरी कर ले गया। जिसमें 49 हजार रुपये रखे हुए थे। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।