झगड़े के मामले में नहीं हुई सुनवाई, व्यक्ति ने केवल की तार गले में डालकर लगाया फंदा
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। झगड़े के बाद पुलिस कार्रवाई न होने से खफा एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। व्यक्ति काफी समय से पुलिस को गुहार लगा रहा था। वहीं दूसरी ओर व्यक्ति झगड़े के आरोपियों से भी परेशान था। तितरम थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने पर चार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृतक व्यक्ति द्वारा कार्रवाई न होने पर सीएम के नाम लिखा हुआ पत्र भी बरामद हुआ है। घटना गांव चंदाना की है। सूचना मिलते ही भारी संख्या में ग्रामीण महिलाएं व पुरुष मौके पर पहुंचे।
मृतक के भाई रमेश ने बताया कि वह शहर के रहता है। उसका 44 वर्षीय भाई बलविन्द्र गांव चंदाना में परिवार के रहता था। 19 सितंबर को जब उसकी भाभी बाला पानी लेने के लिए घर से बाहर गई हुई थी तो गांव का ही दलेल उसके भाई के मकान में घुसा हुआ था। जब उसकी भाभी घर आई तो उसने घर आने का कारण पूछा लेकिन वह वहां से चला गया। वह इस बात को कहने के लिए उनके घर गई। तभी पीछे से कुछ लोग आए और उन्होंने उसकी भाभी व उसके भाई के लड़के को चोट मारी। जिसकी शिकायत उन्होंने तितरम थाना पुलिस को दी। पुलिस ने किसी प्रकार कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस समझौते के लिए दबाव बनाती रही। 9 अक्टूबर को कुछ लोगों ने बीच में आकर दबाव में तितरम थाने में समझौता करवा दिया।
रमेश ने बताया कि रात को उसके भाभी व बच्चे उसके पास शहर में रुके हुए थे। उसको गांव से सूचना आई कि वह गांव में आए। जब उसने गांव में आकर देखा तो उसके भाई ने केबल की तार से फंदा लगाया हुआ है। रमेश ने बताया कि गांव के दलेल, सुनील, काला व संदीप ने उसके भाई को आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया है।
तितरम थाना के एएसआई कर्मबीर ने बताया कि पुलिस ने गांव चंदाना निवासी दलेल, सुनील,काला व संदीप के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मृतक की जेब से मिली सीएम के नाम शिकायत
मृतक बलविंद्र के पर्स से सीएम के नाम लिखी शिकायत मिली है, जिसमें उसने बताया कि उसके साथ बहुत अन्याय हो रहा है। जिसमें चारों आरोपियों का नाम लिखा हुआ है। पत्र में उसकी पत्नी व बच्चों के साथ हुई मारपीट के मामले में सुनवाई न होने की बात कही गई है।
पुलिस ने चार के खिलाफ आत्महत्या के मजबूर करने का केस दर्ज किया
फोटो नंबर- 23 और 24