फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक नाबालिग लड़की, एक दो महिलाएं व एक 55 वर्षीय व्यक्ति लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
चार लापता, केस दर्ज
विज्ञापन

कैथल। जिला पुलिस ने लापता होने के चार मामले दर्ज किए हैं। जिसमें एक नाबालिग लड़की, दो महिलाएं व एक 55 वर्षीय व्यक्ति लापता हो गया। चारों ही मामलों में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पहले मामले में तितरम पुलिस को दी शिकायत में एक गांव निवासी एक युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 फरवरी की रात उसकी 17 वर्षीय बहन घर से लापता हो गई। जिसका अभी तक कुछ पता नहीं है। एएसआई सुनील ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दूसरे मामले में सीवन पुलिस को दी शिकायत में गांव सीवन के गांव निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि 24 जुलाई को उसकी 22 वर्षीय पत्नी बिना कोई सूचना दिए कहीं चली गई। जिसका अभी तक कोई पता नहीं चला है। हैड कांस्टेबल संजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
तीसरे मामले में कलायत के गांव बात्ता निवासी राकेश ने बताया कि 20 जुलाई को उसके 55 वर्षीय पिता नाथी राम कहीं चले गए है। जिसका कहीं पता नहीं चल रहा है। एएसआई रमेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

चौथे मामले में कलायत पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया कि 13 जुलाई को उसकी पुत्रवधू गांव से ही लापता हो गई। जिसका अभी तक कुछ पता नहीं है। एएसआई रोशन लाल ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें