गाड़ी का शीशा तोड़कर हजारों रुपये का सामान चुराया
कैथल। शहर के ढांड रोड स्थित एक मैरिज पैलेस के बाहर से चोर गाड़ी का शीशा तोड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। चंडीगढ़ निवासी मरप्रीत कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह वृंदावन गार्डन में किसी शादी में आए थे। तो वहां से चोर गाड़ी का शीश तोड़ बैग, कपडे़, चार मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड व 7500 रुपये नकदी कैश चोरी कर ले गए। सामान की कीमत 30 हजार रुपये थी। एएसआई विजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दूसरे मामले में गुहला के गांव चाबा के खेतों से चोर 11 लाख 3 हजार 688 रुपये का बिजली का सामान चोरी कर ले गए। बिजली निगम के सब डिविजन एसडीओ तरसेम सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 जनवरी के दौरान चाबा निवासी किसान सुबा सिंह, निर्मल, अमर सिंह के खेतों से ट्रांसफार्मर का सामान चोरी की ले गए। सामान की कीमत 11 लाख 3 हजार 688 रुपये थी। एएसआई सतपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं एक अन्य मामले में कलायत के गांव दुमाड़ा में चोर दो भैंस चोरी कर ले गए। रूपा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 5 मार्च की रात्रि को चोर पशु घर से उसकी भैंस की चोरी कर ले गए। हेड कांस्टेबल समशेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।