फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गो तस्करों ने की पुलिस पर फायरिंग, एक पुलिस कर्मचारी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गो तस्करों ने की पुलिस पर फायरिंग, हेड कांस्टेबल के पैर में लगी गोली
विज्ञापन

पटियाला के राजेंद्रा अस्पताल में दाखिल करवाया
पंजाब सीमा पर सटे गांव महमूदपुर पुलिस चौकी के निकट से भाग रहे थे तस्कर
पुलिस ने की घेराबंदी तो गांव नौच में गोवंश से भरा कैंटर छोड़कर भागे
फोटो संख्या-42 व 43
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला-चीका।
गोवंश से भरा कैंटर ले जा रहे गोतस्करों ने पंजाब सीमा के पास महमूदपुर पुलिस चौकी की टीम पर फायरिंग कर दी। हेड कांस्टेबल पर गोली चला दी जो उसके पैर में जा लगी। घायल हेड कांस्टेबल को पटियाला के राजेंद्रा अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने घेराबंदी की तो तस्कर कैंटर को गांव नौच के पास छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
चौकी इंचारज सतपाल ने बताया कि उन्हें खबर मिली थी कि देर रात पंजाब के गांव धनेठा की ओर से गोतस्करों का कैंटर हरियाणा की सीमा में आ रहा है। टिप यह भी थी कि कैंटर पर यूपी का नंबर लगा है। टीम ने नाका लगा दिया। टीम ने एक कैंटर को रुकने का इशारा किया। पहले तो चालक ने पुलिस टीम पर ही कैंटर चढ़ाने का प्रयास किया और फिर रफ्तार तेज करते हुए पुलिस पर गोलियां चला दीं। एक गोली हेड कांस्टेबल जगदीप के पैर में लगी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की लेकिन तस्कर अंधेरे और धुंध में कैंटर लेकर गायब हो गए। सूचना मिलते ही एसपी आस्था मोदी मौके पर पहुंची। उन्होंने पूरे जिले में सीलबंदी के आदेश जारी कर दिए।
विज्ञापन

नौच के पास कैंटर छोड़ फरार हुए तस्कर:
एसपी ने पूरे जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया। सुबह के समय पुलिस को कैंटर नोच गांव के पास जंगल से मिला। कैंटर के ऊपर यूपी का नंबर है। कैंटर से 7 गोवंश बरामद किए गए हैं। महमूदपुर चौकी इंचार्ज सतपाल ने बताया कि विभिन्न धाराओं के तहत गुहला थाने में मामला दर्ज किया है। जांच गुहला थाना प्रभारी को सौंपी गई है।
विज्ञापन

एसपी आस्था मोदी ने कहा कि पुलिस कर्मचारी को गोली लगने के बाद अस्पताल ले जाया गया है। रात को वे मौके पर गई थीं। कैंटर को नौच गांव में छोड़कर तस्कर फरार हुए हैं। उसके नंबर सहित साइबर सेल की मदद से पुलिस मामले की जांच कर रही है। शीघ्र ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें