फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या की वारदात सुलझाई, पुलिस ने दो आरोपी काबू किए

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या के दो आरोपी काबू
विज्ञापन

खेत में बने ट्यूबवेल के कोठा में मिले युवक के शव का मामला
वारदात में प्रयोग बाइक, डंडे व मोबाइल बरामद
फोटो संख्या-24
अमर उजाला ब्यूरो
ढांड। गांव कौल में मामूली कहासुनी की रंजिश में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने हत्या आरोपी राजबीर व संदीप उर्फ काली निवासी कौल को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से मोटरसाइकिल, वारदात में प्रयुक्त डंडा, मोबाइल फोन तथा वारदात के समय पहने हुए आरोपी राजबीर के खून से सने कपड़े बरामद कर लिए गए।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि कौल निवासी 20 वर्षीय युवक गौरव उर्फ गौरु का शव 30 मार्च की सुबह राजबीर निवासी कौल के खेत में बने ट्यूबवेल कोठा में पड़ा मिला था, जिसके शरीर पर चोट के निशान थे। मृतक के करीब 60 वर्षीय मामा कर्म सिंह की शिकायत पर राजबीर व संदीप के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज किया था। जिसमें उसने आरोप लगाया था कि करीब 3/4 दिन पूर्व मुर्गों को लेकर हुई मामूली कहासुनी की रंजिश में 29 मार्च की शाम करीब 8 बजे दोनों आरोपी उसके भांजे गौरव को बाइक पर बिठाकर कहीं पर ले गए। इसके बाद कर्म सिंह व उसके परिजन उसकी तलाश करते रहे, परंतु अगली सुबह गौरव का शव आरोपी राजबीर के खेत कोठे में मिला। पुलिस द्वारा मौका पर सीन ऑफ क्राइम टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्र किये गए थे। जिसमें कार्रवाई करते हुए डीएसपी कृष्ण कुमार व थाना प्रबंधक ढांड इंस्पेक्टर विनोद कुमार की टीम ने आरोपियों को काबू कर लिया है। थाना प्रबंधक ने बताया कि दोनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें