लाठी-डंडों से हमला, तीन घायल, 19 पर केस
कैथल। गांव भाणा में रविदास जयंती के उपलक्ष्य में चल रहे कार्यक्रम में लाठी, डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। घायल व्यक्ति की शिकायत पर पूंडरी पुलिस ने 19 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में घायल गांव भाणा निवासी कृष्ण ने बताया कि गांव में रविदास मंदिर का निर्माण चल रहा है। जिसमें मंदिर समिति बनाई हुई है। मंदिर समिति में दो गुट बन गए हैं। ऐसे में सोमवार को गांव में मंदिर में रविदास जयंती को लेकर सत्संग का आयोजन था। शाम करीब साढ़े सात बजे कुछ लोगों ने लाठी, डंडों से हमला कर दिया। जिसमें कई लोग घायल हो गए। हमला करने वालों में पांच लोग गांव पाई के रहने वाले थे। जिन्होंने रॉड व पत्थर मारे हैं।
एएसआई जयभगवान ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर विकी, रवि, अनिल, बलजीत, अशोक, राजेश, पाला, कश्मीरी, सिन्द्र, भूषण, पवन, कर्मबीर, प्रदीप लख्मीचंद सहित पांच गांव पाई के अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।