घर से दिन दहाड़े मोबाइल उठाकर भागने वाला आरोपी काबू
कैथल। घर से दिन-दहाड़े मोबाइल फोन चुराने के मामले में चीका पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी हुआ मोबाइल बरामद कर लिया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस पीआरओ ने बताया कि चीका इंस्पेक्टर जितेंद्र की अगुवाई में हेड कांस्टेबल सुखचैन ङ्क्षसह ने आरोपी मोनी खान निवासी चीका को धारा 454,380 तहत गिरफ्तार किया गया है। हाऊङ्क्षसग बोर्ड कॉलोनी चीका निवासी सुशील बंसल की शिकायत पर 19 नवंबर को दर्ज मामले अनुसार इसी दिन दोपहर करीब एक बजे जब वह अपने घर में बैठा था तो अपना मोबाइल फोन एक अलग कमरे में रखा हुआ था। अचानक घर में घुसे दो लडक़े मोबाइल उठाकर भाग गए। जिनका सुशील ने पीछा किया तो आरोपी बाइक पर फरार हो गए। गिरफ्तार किए गए आरोपी के कब्जे से चोरी हुआ मोबाइल व बाइक बरामद कर ली गई। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है।