फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में डूबे युवक का शव गन्नोर के बुन्नड़ गांव से बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
नहर में डूबे युवक का शव गन्नोर के बुन्नड़ गांव से बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
राजौंद। गांव सेरधा के नहर में डूबे मोहित का शव गन्नौर के बुन्नड़ गांव के पास से निकाला गया। बुधवार को गांव सेरधा में मोहित का अंतिम संस्कार कर दिया गया। एक ही गली में तीन युवकों की मौत के कारण हरिजन बस्ती में सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है। तीनों परिवारों की आर्थिक स्थिति भी काफी कमजोर है।
विज्ञापन

20 वर्षीय मोहित सोमवार को पैर फिसलने से नहर मेें गिर गया था। जिसे पिछले दो दिनों से परिवार के सदस्यों के साथ पानीपत पुलिस व गोताखोर भी ढूंढने में लगे हुए थे। मोहित 4 भाइयों में सबसे बड़ा था और घर की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण रोजगार की तलाश में अपनी बस्ती के युवाओं के साथ पानीपत में एक निजी फैक्ट्री में लगा हुआ था। मोहित के पिता मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का गुजारा कर रहे थे। अचानक से हुई इस घटना से परिवार पूरी तरह बिखर गया है। बता दे कि मोहित की तलाश में उसके दो दोस्त नवीन व कुलदीप सोमवार को सड़क दुर्घटना में मारे गए थे। जिनका दाह संस्कार मंगलवार को गांव में कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें