30 पेटी अंग्रेजी शराब सहित दो गिरफ्तार
कैथल। ढांड पुलिस ने दो शराब तस्करों के कब्जे से गाड़ी में 30 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। पीआरओ ने बताया कि सब इंस्पेक्टर शिवचरण की टीम ने कैथल से ढांड की तरफ जा रही गाड़ी को रुकवा कर जांच की। गाड़ी में 30 पेटियों में 360 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने गाड़ी व शराब को जब्त करते हुए आरोपी सोनू निवासी मोहडी जिला करनाल व सचिन निवासी खेड़ी रायवाली को काबू कर लिया गया। जिनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई गई है।
260 ग्राम गांजा पत्ती सहित एक गिरफ्तार
कैथल। ढांड पुलिस ने एक नशा तस्कर को काबू करते हुए उसके कब्जे से 260 ग्राम गांजा पत्ती बरामद की है। आरोपी को 27 जून को न्यायालय में पेश कर दिया गया। पीआरओ ने बताया कि सब इंस्पेक्टर शिवचरण, हेड कांस्टेबल रणदेव सिंह, कांस्टेबल सुरजीत सिंह व सिपाही पाला राम ने पंचमुखी चौक के पास कौल रोड पर मौजूद थी। पुलिस ने कौल की तरफ से पैदल आ रहे युवक सुनील कुमार निवासी कौल को काबू किया गया। जिसके कब्जे से 260 ग्राम गांजा पत्ती बरामद हुई। मामला दर्ज कर आरोपी को एएसआई जयपाल सिंह ने गिरफ्तार कर लिया।